Giridih News :वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 11 Mar 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड संतुरपी में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की देर रात एक बजे की है. मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के पारजोरिया निवासी ढालचंद सिंह (30) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढालचंद अपने ससुराल गोरहर से मंगलवार की रात लगभग 12 बजे बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान संतुरपी के पास किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया. इधर, घटना की सूचना पर परिजनों को मिलते ही बगोदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया. मृतक प्रवासी मजदूर था और गुजरात में ही काम करता था. दो माह पहले ही घर आया था.

गोपालडीह में बाइक की टक्कर में दंपती घायल

इधर, गोपालडीह मोड़ के समीप दो बाइकों में आपस में टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक पर सवार पति – पत्नी घायल हो गये. दंपती बगोदर से धनबाद की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola