Giridih News :सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बच्ची घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 03 Apr 2026 11:28 PM
विज्ञापन
Giridih News :चतरो-गावां मुख्य मार्ग में देवरी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह पास शुक्रवार का रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी है. वहीं, दो वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी.
विज्ञापन
बच्ची का एक पैर टूट गया है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है. घटना के बाद 108 एंबुलेंस से युवक व बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेज दिया गया. जांच के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल बच्ची को प्राथमिक इलाज के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया.
बेड़ोडीह का रहने वाला था युवक
मृतक की पहचान बेड़ोडीह निवासी दरी सिंह के पुत्र नकुल सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई. वहीं, बच्ची अंजलि कुमारी दो वर्ष की है. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने घटना की पुष्टि की है. घायल बच्ची की स्थिति को देखते हुए पुलिस की टीम उसे हायर सेंटर ले गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










