फांसी लगाकर युवक ने दी जान
Updated at : 16 Jun 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

डोमायडीह में शनिवार की रात 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली. इसके कारण का खुलासा नहीं हो पाया है. कमल गुप्ता शनिवार की रात खाने बाद अपने कमरे में सोने चला गया. घर के अन्य परिजन भी अपने-अपने कमरे में चले गये.
विज्ञापन
खोरीमहुआ.
धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह में शनिवार की रात 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवक ने फांसी क्यों लगाई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार कपिल गुप्ता के पुत्र कमल गुप्ता श्ननिवार की रात खाने बाद अपने कमरे में सोने चला गया. घर के अन्य परिजन भी अपने-अपने कमरे में चले गये. देर रात बिजली कट गयी तो अत्यधिक गर्मी होने के कारण घर के सदस्य सोने के लिए छत पर जाने लगे. परिजन कमल को भी छत पर ले जाने के लिए उसे जगाने गये लेकिन काफी आवाज लगाने पर वह नहीं उठा तो खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो उसे कमरे के अंदर फांसी के फंदा पर झूलते पाया. हालांकि मामले को ले परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




