राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारा बनाये रखने का लिया संकल्प

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 11:22 PM

विज्ञापन

Giridih News :राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को खोरीमहुआ अनुमंडल मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. इसमें अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस बल, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को खोरीमहुआ अनुमंडल मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. इसमें अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस बल, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया. एकता दौड़ धनवार प्रखंड कार्यालय परिसर से मुख्य बाजार, थाना चौक, उच्च विद्यालय रोड, धनवार मार्ग होते हुए खोरीमहुआ चौक तक हुई. ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’, ‘देश एक, संकल्प एक’ जैसे नारों से पूरा नगर गूंजता रहा. मौके पर अरविंद साव, विकेंद्र साव, पवन साव आदि ने अपने विचार प्रकट किये. दौड़ के प्रतिभागियों को एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने पुरस्कृत किया. मौके पर इनके अलावे थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, घोड़थंबा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार, रजनीश कुमार, राजकुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola