गिरिडीह में ग्रामीणों ने की सड़क जाम, यात्री शेड तोड़ने वालों पर की कार्रवाई की मांग

भोजपुरो मोड़ के पास सड़क जाम में शामिल ग्रामीण
Giridih News : भोजपुरो मोड़ में बने यात्री शेड को तोड़ने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंडरो खरियोडीह सड़क जाम कर दिया.
गिरिडीह, (राकेश सिंहा) : गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत भोजपुरो मोड़ के समीप आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह मंडरो खरियोडीह सड़क जाम कर दी. दरअसल ग्रामीणों ने भोजपुरो मोड़ में बने यात्री शेड को तोड़ने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही होने की वजह से यह कदम उठाया है.
जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ा गया यात्री शेड
सड़क जाम में शामिल ग्रामीणों का कहना है कि 21 फरवरी 2025 की रात गांव के छोटी यादव, मिथुन यादव और नागेश्वर यादव के द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर भोजपुरो मोड़ में बने यात्री शेड को तोड़ दिया गया. इस मामले में देवरी थाना, देवरी अंचल और अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी थी. लेकिन, आवेदन देने के बावजूद इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नही होने पर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को मंडरो खरियोडीह सड़क जाम कर दी.
इसे भी पढ़ें
HEC के इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बिना टेंडर के ही कंपनी को दे दिया काम
झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां सम्मान योजना के इन लाभुकों को सरकार दे सकती है गुड न्यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




