Giridih News :विहिप ने मनाया अखंड भारत दिवस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झारखंडधाम के हनुमान मंदिर के समक्ष गुरुवार विहिप ने अखंड भारत दिवस मनाया. शुरुआत में परिषद के सदस्यों ने भारत माता की पूजा की. हजारीबाग विभाग के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख डॉ कृष्णदेव पांडेय ने कहा कि अखंड भारत की कामना आज भी भारतवासियों की धड़कन बनी हुई है.

विज्ञापन

झारखंडधाम के हनुमान मंदिर के समक्ष गुरुवार विहिप ने अखंड भारत दिवस मनाया. इसमें विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने भारत माता की पूजा की. हजारीबाग विभाग के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख डॉ कृष्णदेव पांडेय ने कहा कि अखंड भारत की कामना आज भी भारतवासियों की धड़कन बनी हुई है. आज तक भारत माता के टुकड़े अनेकों बार हुए. मुगलों व अंग्रेजों ने धोखे से बार-बार भारत को टुकड़े में बांटा. हमारी धर्म-संस्कृति, संस्कार व देश को हानि पहुंचायी. ऐसे लोगों से हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है. हमारे सनातन बहनों को भी विधर्मियों द्वारा चिह्नित किया गया है. हमारी बेटियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का धंधा खूब फल फूल रहा है. मौके पर विहिप के जमुआ प्रखंड मंत्री सुभाष पंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष अंकेश कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी विवेकानंद, मुखिया आशुतोष कुशवाहा, मुखिया पति अजीत वर्मा, सुरेश वर्मा, सुनील नारायण देव, पिंटू वर्मा, सहदेव यादव, विनोद राम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola