Giridih News :दो अलग-अलग हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी थानांतर्गत चतरो-देवरी मुख्य मार्ग पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

पहली घटना जलखरियोडीह के पास घटी, जहां चारपहिया वाहन और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार धनुकडीह गांव का युवक मनोज कुमार राय (23) गंभीर रूप से घायल हो गया. चतरो बाजार से घर लौटने के क्रम में यह दुर्घटना घटी. दूसरी घटना रानीपोखर के पास हुई, जहां परसाटांड़ गांव के आलम अंसारी बाइक से असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकरा गयी. टक्कर के बाद वह बाइक से गिर पड़ा और घायल हो गया. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी चिकित्सक के पास लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola