Giridih News :धनतेरस पर हुआ दो सौ करोड़ का कारोबार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनतेरस के मौके पर शनिवार को गिरिडीह शहर और आसपास के क्षेत्रों के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी. जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, बाजारों में रौनक और भी बढ़ती गयी. शहरी क्षेत्र के बरगंडा, मकतपुर, कालीबाड़ी, टावर चौक, बड़ा चौक, पचंबा समेत आसपास के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर शनिवार को गिरिडीह शहर और आसपास के क्षेत्रों के बाजारों में सुबह से ही खरीददारों की भीड़ उमड़ने लगी. जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, बाजारों में रौनक और भी बढ़ती गयी. शहरी क्षेत्र के बरगंडा, मकतपुर, कालीबाड़ी, टावर चौक, बड़ा चौक, पचंबा समेत आसपास के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई. इस मौके पर ग्राहकों में सबसे अधिक उत्साह सोने और चांदी के आभूषणों को लेकर दिखा. ज्वेलरी दुकानों में हर उम्र के लोग खरीदारी करते नजर आए. लेकिन इस बार सिर्फ ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सामान, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल की दुकानों और टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर शोरूम में भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गयी. कई लोग त्योहार के मौके पर नया वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने के लिए सुबह से ही बाजारों में जुट गये. शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर लंबी कतारें लगी रहीं. कई दुकानों में ग्राहकों को अंदर जाने के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ा. दुकानदारों ने बताया कि सोने और चांदी के दामों में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद इस बार भीड़ अच्छी रही. इलेक्ट्रॉनिक और वाहन शोरूम में भी बिक्री उम्मीद से अधिक रही. बाजारों में दीपावली की सजावट, रोशनी और रौनक ने खरीदारी के माहौल को और खास बना दिया. मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों में भी लंबी कतारें नजर आयी. एक अनुमान के अनुसार जिले में लगभग दो सौ करोड़ का कारोबार हुा.

जीएसटी टैक्स में कटौती के कारण ग्राहकों में दिखा उत्साह

हाल ही में सरकार द्वारा लागू जीएसटी टैक्स में कटौती के बाद गिरिडीह के बाजारों में शनिवार को जबरदस्त उत्साह देखा गया. विशेष रूप से धनतेरस के अवसर पर यह कटौती ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं साबित हुई. दुकानों और शोरूमों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और टू-व्हीलर, फोर व टू व्हीलर शोरूमों में ग्राहकों की आवाजाही पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक रही. दुकानदारों ने बताया कि जीएसटी कटौती से कीमतों में आयी कमी से पिछले वर्ष की तुलना में अधिक ग्राहक पहुंचे. कई दुकानों में ग्राहकों को अंदर जाने के लिए इंतजार करना पड़ा, क्योंकि भीड़ लगातार बढ़ती रही. सिर्फ ज्वेलरी ही नहीं, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और वाहन शोरूमों में भी ग्राहकों की आवाजाही में बढ़ोतरी देखी गई. लोग नए मोबाइल, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और टू-फ़ोर व्हीलर वाहन खरीदने के लिए सुबह से ही बाजार में जुटे रहे. दुकानदारों ने बताया कि जीएसटी कटौती के कारण कीमतें कम होने से ग्राहक अब बिना देर किए खरीदारी कर रहे हैं. सभी ग्राहक शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए बेसब्र रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola