Giridih News :कोयला लेकर जा रहा ट्रक पेड़ से टकराया
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Mar 2026 11:33 PM
Giridih News :गिरिडीह से कोयला लेकर बिहार के बेगूसराय जा रहा ट्रक बारासोली के पास रविवार की रात अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया. इस दौरान ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया. देर रात तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जुटे और फंसे चालक को बाहर निकालने में जुट गये.
बेंगाबाद पुलिस को भी जानकारी दी गयी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे चालक को बाहर निकालने में सफलता पायी. चालक मिथलेश चौधरी को बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि खलासी बसंत कुमार को मामूली चोट आयी है. पुलिस ने कोयला लदे ट्रक को कब्जे में कर कागजात की छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि ट्रक संख्या जेएच 10 बीएम 8542 में कोयला लोड कर बेगूसराय भेजा जा रहा था. तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण नहीं रहा और बारासोली मोड़ के पास एक यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गया.
धक्का लगने से पेड़ उखड़े
धक्का लगने से तीन यूलिप्टस का पेड़ उखड़ गये. चौथे पेड़ में टक्कर के बाद ट्रक बंद हो गया. राहत की यह रही कि पेड़ किसी दुकान पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी. चालक नवडीहा ओपी क्षेत्र के चोरगाता का रहना वाला है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में कर कागजात की जांच करायी जा रही है. घायल चालक और खलासी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है.
दो बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल
चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग पर बिलोटांड़ गांव के पास पूर्वाह्न 11 बजे दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गयी. इसमें बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को उपचार के लिए जलखरियोडीह में निजी चिकित्सक के पास ले गये. घायलों में देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव के बिट्टू पाठक (19 वर्ष), संजीव ओझा (18 वर्ष) व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के दुलाभिठा गांव का मंटू टुडू (29 वर्ष) शामिल हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










