Giridih News :तिलकडीह पंचायत में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व सिंचाई की सुविधा नहीं

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 11:12 PM

विज्ञापन

Giridih News :प्रभात खबर आपके द्वार की टीम रविवार को देवरी प्रखंड की तिलकडीह पंचायत के चौकी गांव पहुंची. यहां के लोग अभी भी सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं. लोगों ने अपनी समस्या सुनायी.

विज्ञापन

कर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, लीलावती देवी, सुदमिया देवी, समरेठ तुरी, पूनम देवी, बिसाल तुरी, महेंद्र तुरी ने कहा कि पंचायत की सबसे बड़ी समस्या सड़क की है. पंचायत के जेरोडीह, दाड़ीडीह, पिपराटांड़ व चंदली गांव के लिए अभी तक संपर्क सड़क नहीं बन पायी है. इन गांव के लोगों को जंगली व पथरीली उबड़ खाबड़ रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है. वहीं, दुधपनिया-कोयरीडीह सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गयी है. इस सड़क के जर्जर हो जाने की वजह से पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

नियमित रूप से नहीं खुलता है स्वास्थ्य उपकेंद्र

पंचायत के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए दो स्वास्थ्य उपकेंद्र चौकी व स्वास्थ्य उपकेंद्र कोयरीडीह में हैं, लेकिन केंद्र के नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इलाज के लिए लोगों को निजी व्यवस्था पर आश्रित होना पड़ रहा है. अधिकांश लोगों को इलाज के लिए देवरी, चतरो व गिरिडीह जाना पड़ता है.

बेकार पड़े हैं जलमीनार

जल जीवन मिशन के तहत पंचायत के घरों तक पानी नहीं पहुंचा है. नल जल योजना के संवेदक ने काम में मनमानी की. इसके कारण चौकी सहित अधिकांश गांव का जलमीनार बेकार पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने योजना के तहत अधूरे कार्य को पूरा करवाकर घरों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने की की मांग रखी.

सिंचाई की सुविधा नहीं

सिंचाई की सुविधा नहीं रहने से लोग सिर्फ खरीफ सीजन में ही खेती कर पाते हैं. रबी व गरमा फसल की खेती से किसानों को वंचित रहना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola