Giridih News :डिग्री कॉलेज : भवन बने तीन दो साल बीते, शुरू न हो सकी पढ़ाई

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे में 11 करोड़ की लागत से निर्मित डिग्री कॉलेज में निर्माण के दो वर्ष बाद भी पढ़ाई चालू नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में गांडेय प्रखंड में डिग्री कालेज निर्माण की स्वीकृति मिली थी.

विज्ञापन

11 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था निर्माण, यूनिवर्सिटी को भवन कर दिया गया है हैंडओवर

गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे में 11 करोड़ की लागत से निर्मित डिग्री कॉलेज में निर्माण के दो वर्ष बाद भी पढ़ाई चालू नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में गांडेय प्रखंड में डिग्री कालेज निर्माण की स्वीकृति मिली थी. स्वीकृति के बाद मेदिनीसारे में स्थल चयन के उपरांत 7 अगस्त 2022 को 11 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले डिग्री कॉलेज निर्माण का शिलान्यास गांडेय के तत्कालीन विधायक डॉ सरफराज अहमद द्वारा किया गया था. डिग्री कॉलेज के शिलान्यास के बाद छात्र- छात्राओं में उच्च शिक्षा के प्रति आस जगी थी, कि इंटर के बाद गांडेय प्रखंड मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर गिरिडीह जाकर स्नातक की पढ़ाई करने से राहत मिलेगी. मेदनीसारे में डिग्री कॉलेज के निर्माण से आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के छात्र- छात्राओं में अपने क्षेत्र में महाविद्यालय निर्माण की खुशी थी. इस बीच वर्ष 2023 में डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो गया. संवेदक व विभाग द्वारा डिग्री कॉलेज का भवन यूनिवसिर्टी को हैंडओवर कर दिया गया है. हालांकि दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नहीं हो सकी है. इससे यहां के छात्र छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग की छात्र छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई करने के लिए अब भी तीस किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है.

चुनाव में पुलिस क्लस्टर के रूप में होता है उपयोग

डिग्री कॉलेज निर्माण के बाद भले ही यहां शैक्षणिक सत्र प्रारंभ नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर भवन का उपयोग शुरू हो चुका है. बीते चुनाव में यहां पुलिस क्लस्टर के रूप में इसका उपयोग किया गया था. चुनाव में यहां पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों के जमावड़े से भवन गुलजार रहता है.

भाजपा ने उठाया था मामला, की थी पहल की मांग

गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर पिछले दिनों भाजपा ने पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार की अगुवाई में बैठक कर अविलंब डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने हेतु एक ज्ञापन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम सीओ को दिया था. इसके बाद भी विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है. कहा कि गांडेय में 11 वर्ष पूर्व युवतियों की शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए लाखों रुपए की लागत से महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण हुआ था, पर विभाग की उदासीनता के कारण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी चालू नहीं हो सका है. रखरखाव के अभाव में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन वर्तमान में शराबियों एवं जुआरियों का अड्डा बन गया है. इस संबंध में पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक आदि ने कहा कि शीघ्र ही यहां बने डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नहीं हुई, तो भाजपा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.

डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ कराने की दिशा में होगी पहल : डॉ अहमद

राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि मेदनीसारे में डिग्री कॉलेज के निर्माण के बाद भवन यूनिवर्सिटी को हैंडओवर कर दिया गया है. डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने को लेकर विभाग से पत्राचार कर शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने की पहल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola