ePaper

Giridih News :छत काटकर मोबाइल दुकान से चोरी

Updated at : 08 Mar 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :छत काटकर मोबाइल दुकान से चोरी

Giridih News : जमुआ चौक स्थित एमएस मोबाइल एंड गिफ्ट कॉर्नर में शनिवार की रात अज्ञात चोरी हो गयी. चोर मोबाइल, एक्सेसरीज व नकदी लेकर चले गये.

विज्ञापन

चोर दुकान की एस्बेस्टस की छत काट व सीलिंग तोड़ अंदर घुसे.चोरों ने दुकान कीमती मोबाइल फोन, ब्लू टूथ व अन्य सामान समेट लिया. घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब दुकानदार मोती साहा का छोटा भाई उज्ज्वल साहा दुकान खोलने पहुंचा. दुकान में प्रवेश करने पर छट टूटी मिली और सामान गायब मिला. दुकान के अंदर एक हाफ पैंट भी मिला. पीड़ित के मुताबिक कई कीमती मोबाइल के साथ साथ काउंटर में रखे 30 हजार रुपये चोर ले गये. घटना की सूचना पर जमुआ पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. दुकान व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस खंगाल रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola