Giridih news :स्केटिंग करते हुए ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकले युवक का स्वागत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 11:34 PM

विज्ञापन

Giridih news :उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के रहनेवाले गौतम साहनी ने सनातन धर्म को समृद्ध करने के उद्देश्य से स्केटिंग करते हुए करीब 18 हजार किलोमीटर की यात्रा कर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

शनिवार को वह स्केटिंग करते हुए गिरिडीह आया. उसने बताया कि उसका उद्देश्य देश के सभी प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना है. गौतम एक मेडिकल बैकग्राउंड से है. वह तिरंगा के साथ चल रहा है. वह बाबाधाम का दर्शन करने के बाद उत्तराखंड की ओर जायेगा. कहा कि यात्रा के दौरान जहां भी शाकाहारी भोजन और ठहरने की व्यवस्था हो, वहीं रात्रि विश्राम करता है. उसका संकल्प सनातन धर्म का मान रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है. गौतम की यात्रा का यह अनोखा तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. स्केटिंग करते हुए यात्रा करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन गौतम इसे अपने संकल्प का हिस्सा बना लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola