Giridih News :सरिया में धूमधाम से शुरू हुई मां मथुरासिनी की पूजा

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 11 Mar 2026 10:22 PM

विज्ञापन

Giridih News :माहुरी वैश्य समाज सरिया द्वारा कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा बुधवार को शुरू की गयी. इसके पूर्व समाज के महिला-पुरुष, बच्चे व युवा ने प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी पूरे सरिया बाजार का भ्रमण किया.

विज्ञापन

इसमें मां मथुरासानी समेत अन्य जयकारे लगाये गये. माहुरी वैश्य समाज के अध्यक्ष अमितेश कुटरियार ने बताया कि आज का यह पावन दिन सिर्फ सरिया ही नहीं, अपितु पूरे देश के माहुरी वैश्य समाज के लिए सौभाग्यशाली दिन है. समाज के लोगों द्वारा अपनी कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा बड़े ही उत्साह के साथ की जाती है.

समाज 25 वर्षों से कर रहा पूजा

सरिया में इस समाज के लोग लगभग 25 वर्षों से पूजा कर रहे हैं. पूजा को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. जानकारों ने बताया कि यह शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की नौवीं स्वरूप मां सिद्धिदात्री हैं. माहुरी समाज इस रूप को अपने कुलदेवी के रूप में उत्साह के साथ और भव्य तरीके से लगातार मनाते आ रहे है. प्रभात फेरी के बाद पंडाल के बीच मां मथुरासिनी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ.

शुक्रवार को होगा विसर्जन

बताया गया कि समाज के लोगों के द्वारा यह पूजा दो दिनों तक मनायी जाती है, लेकिन दूसरा दिन बृहस्पतिवार पड़ने के कारण प्रतिमा विसर्जन शुक्रवार को किया जायेगा. आयोजन में पूजा समिति के अध्यक्ष अमित तर्वे, कोषाध्यक्ष परमानंद चरणपहाड़ी, संतोष तर्वे, सुजीत चरणपहाड़ी, आशीष तर्वे, अभय तर्वे, संजय तर्वे, सुबोध वैश्यखियार, संदीप कुटरियार, गोपाल तर्वे, सुमित कुमार, सचिव निलेश कुमार सहित समाज के लोगे सक्रिय हैं.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola