Giridih News :ट्यूनीशिया में फंसे मजदूरों की जल्द होगी वापसी, कंपनी ने वेतन भुगतान पर जतायी सहमति

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 11:27 PM

विज्ञापन

गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग के 48 मजदूरों का ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं. इनमें बगोदर प्रखंड के छह मजदूर हैं. मजदूरों ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट कर अपनी समस्याओं को साझा किया था. इस पर झारखंड सरकार ने गंभीरता दिखायी. इसके बाद मजदूरों के वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

फ्लाइट का टिकट भी मिल गया है. अब मजदूर जल्द ही अपना वतन लौट जायेंगे. बता दें कि मजदूरों ने वीडियो के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार और भारत सरकार से अपनी पीड़ा साझा करते हुए जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान और वतन वापसी की गुहार लगायी थी. इस पर पहल की गयी और दो दिनों के बाद इन मजदूरों को टिकट वापसी के लिए मिल गया है. मजदूरों ने केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है.

अकाउंट में कंपनी भेजेगी मजदूरी

कंपनी मजदूरों का बकाया वेतन उनके अकाउंट में भेजने की बात कही है. बगोदर प्रखंड के मजदूरों में माहुरी के नंदलाल महतो, अडवारा के संतोष महतो, बेको से गुरुचरण महतो, मनोज मंडल व खूबलाल महतो, दोंदलो, मुंडरो के अशोक कुमार शामिल है. मजदूरों की वापसी में सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली और नावाडीह प्रखंड उपरघाट के भुनेश्वर कुमार महतो ने मुख्य रूप से पहल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola