Giridih News :आग से झुलसी पूर्व पंचायत समिति सदस्य की मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 11:40 PM

विज्ञापन

Giridih News :अटका पश्चिमी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनीता बरनवाल का निधन मंगलवार की शाम हो गया. उनके निधन से परिवार समेत अटका में शोक पसर गया है.

विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों अटका चौक स्थित अपनी दुकान के बाहर प्लास्टिक, पेपर आदि सफाई के दौरान अनीता आग से झुलस गयी थी. उन्हें बोकारो बीजीएच में भर्ती कराया गया था. लगभग एक सप्ताह से अधिक उनका हॉस्पिटल में इलाज चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. वे बेहद मिलनसार व्यक्तित्व और मृदुभाषी थीं. उनके पति विनोद बर्णवाल भाकपा माले के पूर्व प्रखंड कमेटी सदस्य थे. अनीताके दो बेटे हैं. सूचना पाकर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह अटका पहुंचे और परिजनों को हिम्मत दिया. मौके पर परमेश्वर महतो, पवन महतो, संदीप जायसवाल, तेज नारायण पासवान, बिहारीलाल मेहता, कौलेश्वर मंडल, शेख बदरुद्दीन, राजेश मंडल, मनोहर लाल मंडल समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola