Giridih News :प्रसव के बाद महिला ने सूरत में तोड़ा दम

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Nov 2025 11:33 PM

विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद प्रखंड की ओझाडीह पंचायत के डोंगों गांव निवासी अशरफ अंसारी की पत्नी रजिया बीबी (35) ने मंगलवार को सूरत के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

बताया जाता है कि डोगो निवासी होरिल मियां के छोटे पुत्र अशरफ अंसारी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सूरत में मजदूरी करता था. उसे दो संतान थीं. उसकी पत्नी तीसरी संतान को जन्म देने वाली थी. प्रसव पीड़ा के बाद उसके पति ने उसे सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराया. मेजर ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का जन्म हुआ, पर रजिया की स्थिति बिगड़ गयी और अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया. अशरफ ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.

साथियों ने शव भेजने में की मदद

इधर, सूरत के साथी मजदूर भी अस्पताल पहुंचे और शव को गांव भेजने में मदद की. शव को लेकर वे सूरत से अपने घर डोंगो के लिए निकल गये हैं. गुरुवार को शव गांव आने की संभावना है. इधर, रजिया की मौत से उसके परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola