Giridih News :सब्जी लदा वाहन पलटा, चालक घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 10:32 PM
Giridih News :डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह के भरखर मोड़ के समीप जीटी रोड पर गुरुवार की शाम सब्जी लदे वाहन के पलटने से वाहन चालक घायल हो गया.
स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वाहन मटर छीमी लाद कर बरही से धनबाद की ओर जा रहा था. इसी क्रम में एक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन पलटने से बोरे में भरा मटर छीमी सड़क पर बिखर गयी. घटना में चालक जमुई के फतेहपुर निवासी मोनू कुमार भगत घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने केबिन में फंसे चालक को निकाला. सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के तत्काल पहुंचने मटर छीमी बच गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










