Giridih News :एसएसवीएम पिहरा में सप्तशक्ति कार्यक्रम का आयोजन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:47 PM

विज्ञापन

Giridih News :गावां प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (एसएसवीएम) के प्रांगण में रविवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विशिष्ट अतिथि जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा, मुख्य अतिथि एसएसवीएम गिरिडीह की आचार्या मधुश्री व सरिता कुमारी उपस्थित थीं.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ. स्वाति सिन्हा ने कहा कि भारत के विकास में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का अहम योगदान है. महारानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई होलकर, सावित्री बाई फुले, महारानी दुर्गावती हरिके समेत अन्य महिलाओं ने देश की आजादी व शैक्षिक विकास में अपना अहम योगदान दिया. मधुश्री ने कहा कि संतान माता-पिता के दो शरीरों को एक प्राण बना देते हैं. इसलिए संतान को आत्मज कहा गया है. परिवार में संस्कारक्षम वातावरण, राष्ट्र चिंतन, समाज कल्याण के कार्य करने का सभी परिवारजनों का स्वभाव कैसे बने, परिवार संस्कारों की पाठशाला कैसे बने आदि बातों का हमें विचार करना होगा. सरिता कुमारी ने कार्यक्रम की भूमिका व उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला.

विशिष्ट माताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में विशिष्ट माता का पुरस्कार सरोज देवी, मीरा देवी व इंदु देवी को दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिखा मंडल व संचालन रानी कुमारी ने किया. मौके पर आचार्या प्रियंका देवी, चंचला देवी, अनुपम कुमारी व नंदिनी कुमारी समेत विद्यालय के आचार्य व सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola