Giridih News :संताल समाज ने उत्साह और परंपरा के साथ मनाया सोहराय पर्व

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 11:08 PM

विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह कॉलेज के छात्रावास मैदान में रविवार को संताल समाज ने सोहराय पारंपरिक विधि-विधान व उल्लास के साथ मनाया. युवाओं ने गीत-नृत्य और पूजा-अर्चना के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत नायके बाबा ने जिला मांझी थान बस स्टैंड के पास गोट सीम बोंगा (पूजा) से की. इसके बाद मांझी थान में दाअ दुल (जल अर्पण) किया गया. पूजा-अर्चना के बाद युवतियों ने परंपरा के अनुसार मांझी बाबा और नायके बाबा का पैर धोकर सम्मान दिया. इस भव्य आयोजन में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये युवक-युवतियों ने मांदर और तमाक के साथ पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किये. कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा और संगीत ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया. उपस्थित लोगों ने सीम सोड़े (खिचड़ी) को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया. वक्ताओं ने सोहराय पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संताल समाज का सबसे बड़ा पर्व है. यह भाई-बहन के प्रेम, प्रकृति से जुड़ाव और पशुधन के सम्मान का प्रतीक है. पर्व में गाय, भैंस और अन्य मवेशियों की पूजा भी की जाती है और यह जनवरी माह में गांव और शहरों में समान उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

इनकी रही

उपस्थिति

मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, रविकांत सिंह, श्याम सुंदर हांसदा, सिकंदर हेंब्रम, प्रवीण मुर्मू, मुजी लाल टुडू, दिलीप मुर्मू, चांद सोरेन, सोना लाल मुर्मू, मिरु लाल मरांडी, अनिल हेंब्रम, रेणुका हांसदा, रोशीना सोरेन, नुनु राम किस्कू, दशरथ किस्कू, सनातन मरांडी, शमीर मुर्मू, हेंगा मुन्नी मुर्मू और सुधीर बास्के प्रमुख रूप से शामिल रहे.

गलफूलिया गांव में धूमधाम से मना सोहराय

4गिरिडीह26-मांदर बजाते लोग.

देवरी. देवरी प्रखंड की गुनियाथर पंचायत के गलफूलिया गांव में सोहराय पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार मांदर की थाप व पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए लोगों पूरे गांव का भ्रमण किया. कार्यक्रम में मुखिया शेरुन खातून, बाबूलाल मुर्मू, सुरेश बास्के, किशोरी यादव, मुंशी बास्के, श्यामलाल मुर्मू, शहादत अंसारी, अख्तर अंसारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola