Giridih News : निर्माण के साथ ही उखड़ने लगी सड़क

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धनवार प्रखंड अंतर्गत हाइस्कूल कुबरी से अंबाटांड़ तक बन रही पांच किमी पक्की सड़क बनते ही उखड़ने लगी है. संवेदक इसकी मरम्मत करवा रहा है. वहीं, ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धनवार प्रखंड अंतर्गत हाइस्कूल कुबरी से अंबाटांड़ तक बन रही पांच किमी पक्की सड़क बनते ही उखड़ने लगी है. सच्चिदानंद मंदिर से मात्र आधा किमी दूर सड़क पर गिट्टी उखड़ने लगे हैं. हालांकि, संवेदक फिर से जैसे-तैसे सड़क की मरम्मत करवा रहा है. मुखिया गौतम शर्मा ने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है.

ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

आठ फीट की जगह छह फीट की नींव दी गयी है. निर्माण में घटिया सफेद पत्थर का उपयोग किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि गार्डवाल निर्माण में भी अनियमितता बरती गयी है. कोई भी काम मापदंड के अनुसार नहीं किया गया है. बताया कि संवेदक उक्त कार्य पेटी ठेकेदार के माध्यम से करवा रहा है. समयावधि पूरी होने के करीब सात महीने बाद भी सड़क निर्माण अधूरी है. खेतो गांव में अभी तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने कोडरमा सांसद और धनवार विधायक से सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता की जांच कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola