ePaper

Giridih News :श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कार्यक्रम का समापन

Updated at : 21 Jan 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कार्यक्रम का समापन

Giridih News :श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया. इस अवसर पर गुरु गोविंद धाम मंदिर की वर्षगांठ भी मनायी गयी. बुधवार की सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सद्गुरु विवेक की पावन समाधि का पूजन किया.

विज्ञापन

अपराह्न सत्र में संतों ने प्रवचन दिया . बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. गुरु भक्ति का अमृत फल नामक नाटक का मंचन किया गया. इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गुरु भक्ति में वह शक्ति है जो हर हाल में शिष्य की रक्षाकवच का कम करती हैं जो प्रबल होनी को भी टाल सकती है. सद्गुरु मां ज्ञान ने कहा कि परमात्मा परम सत्य है, सर्वशक्तिमान है, पर वह निराकार, अगोचर और बेबूझ है. साधारण जीव उसके स्वरूप, उसकी उपासना और उसके मार्ग को समझने में असमर्थ रहता है.

पुस्तकों का हुआ विमोचन

इस अवसर पर सद्गुरु मां ज्ञान द्वारा रचित दो नयी पुस्तकों ‘कबीर और वेद’ तथा ‘कबीर रमैनी में सृष्टि का रहस्य’ का विमोचन किया गया. इसमें कबीर के अनछुये पहलुओं को सद्गुरु मां के द्वारा उल्लेखित किया गया. सनातन धर्म पूर्णत: विज्ञान सम्मत है तथा कबीर की वाणियों में वेद की झलक और सृष्टि का रहस्य समाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola