Giridih News :कुड़मी समाज की बैठक में रेल रोको आंदोलन पर चर्चा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : मधगोपाली पंचायत के नगलो में गुरुवार को कुड़मी समाज के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें 20 सितंबर को रेल टेका, डहरे छेका कार्यक्रम के तहत पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने की रणनीति बनायी गयी.

विज्ञापन

आंदोलन में में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर चर्चा हुई. आजसू के युवा नेता मोहन महतो ने कहा कि कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने और कुड़माली भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन होगा. सभी पारंपरिक वेशभूषा व ढोल-मांदर के साथ पारसनाथ रेलवे स्टेशन चलें. बताया कि सौ स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन होगा. बैठक में कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो, केंद्रीय महासचिव रामचंद्र महतो, रोहित महतो, दयाल कुमार, संदीप कुमार, भावेश कुमार, अजीत कुमार, कैलाश महतो, शिवनारायण महतो, लालचंद महतो, मोती महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola