Giridih News :शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी गया जेल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 10:54 PM
नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी युवक को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. नाबालिग ने इस संबंध में युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी.
मामला हरिला पंचायत का है. बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व ओझाडीह पंचायत की नाबालिग मोबाइल बनाने के लिए छोटकी खरगडीहा चौक आयी थी. छोटकी खरगडीहा चौक में हरिला निवासी पिंटू वर्मा मोबाइल रिपेयरिंग करता है. दुकान में मोबाइल बनाने के दौरान युवक ने नाबालिग का मोबाइल नंबर ले लिया. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. इधर तीन माह पूर्व पिंटू ने नाबालिग को फोन कर सुनसान स्थान पर बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.
युवक ने किया शादी इनकार, किशोरी पहुंची
थाना
इधर बाद में भी युवक उसके साथ संपर्क बनाये रखा. इधर, मामला भड़कने के बाद नाबालिग ने शादी की बात की गयी, तो युवक ने शादी से इनकार कर गया. इसको लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी. इधर, नाबालिग बेंगाबाद थाना पहुंची और युवक के खिलाफ आवेदन देकर पुलिस से मदद मांगी. आवेदन के आधार पर युवक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










