Giridih News :शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोपी फरार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Feb 2026 10:47 PM

विज्ञापन

Giridih News :शादी का प्रलोभन देकर एक साल तक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती के पिता ने सोमवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

मामला मोतीलेदा पंचायत का है. युवती के पिता ने कहा है कि एक साल पूर्व महुआर पंचायत के एक गांव के युवक के साथ उसकी पुत्री का मुलाकात बुढैय मेला में हुई. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़ गया. युवक ने उसकी पुत्री को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किया. इस बीच युवक ने एक मोबाइल भी दिया, जिससे दोनों आपस में बातचीत करते थे.

साड़ी लाने के बहाने भागा

24 जनवरी को युवक उसके घर पहुंचा और पुत्री को अकेला पाकर उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया. इसकी जानकारी युवक ने अपने बहन को दी. उसकी बहन ने दूसरे स्थान पर शादी करने की बात कहते हुए वहां से भागने की बात कही. युवक बहाना बनाकर उसके घर से निकल गया. इधर, दो दिन पूर्व पुनः युवक उसके घर पहुंच गया. जब उसकी पुत्री उसके साथ जाने की जिद पर अड़ गयी, तो युवक साड़ी लाने के बहाने वहां से फरार हो गया. काफी संपर्क के बाद भी युवक से संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद विवश होकर पुलिस को आवेदन दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola