कटिहार गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, गांव से हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन
कटिहार गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, गांव से हथियार बरामद

कटिहार गोलीकांड मे 5 आरोपी गिरफ्तार

Katihar News: संदलपुर में गोली चलाने की गुत्थी सुलझी. पुलिस की तेज कार्रवाई से हड़कंप खत्म

विज्ञापन

Katihar News: कटिहार के कोढ़ा से अमीर सोहेल की रिपोर्ट. संदलपुर गांव में हुए गोलीकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया था. 21 वर्षीय युवक मो. तारिक को सिर में गोली मारने की घटना के बाद अब पुलिस ने महज कुछ ही समय में पूरे मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के दौरान एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है. इस तेजी से हुई कार्रवाई के बाद इलाके में फैली दहशत काफी हद तक कम हो गई है.

रात 11 बजे की वारदात ने गांव को हिला दिया

यह घटना 23 मई की रात की है जब मो. तारिक अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था. तभी वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर पहुंचा. परिजनों के अनुसार युवक ने बताया कि गांव के ही असफाक, मो. सरफराज, मो. इकबाल, मो. शहनवाज और मो. आशिफ ने मिलकर उसके सिर में गोली मार दी. घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला पूरा मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदलपुर गांव में छापेमारी कर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पांचों आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में असफाक (22 वर्ष), मो. सरफराज (19 वर्ष), मो. इकबाल (19 वर्ष), मो. शहनवाज (19 वर्ष) और मो. आशिफ (23 वर्ष) शामिल हैं. सभी आरोपी संदलपुर गांव के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया है जिसे घटना में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है. फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

इलाके में राहत, जांच अभी जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है.

Also Read: Raid In Bihar: गयाजी के पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर से छापेमारी में मिली 50 लाख की नकली दवाइयां, महिला सहित 2 गिरफ्तार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन