Giridih News :जैन साध्वी की हत्या के विरोध में आज सम्मेद शिखर मधुबन में मौन जुलूस
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 24 May 2026 10:43 PM
Giridih News :पिछले दिनों रीवा में जैन साध्वी की हुई निर्मम हत्या के विरोध में विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी मधुबन में सोमवार को विशाल मौन जुलूस निकाला जायेगा.
इस बाबत जैन समाज मधुबन के महामंत्री अमित कुमार जैन ने बताया कि मौन जुलूस में जैन समाज मधुबन, महिला मंडल, जैन समाज के युवक-युवतियां, एसवाइसी बालिका मंडल, सराक समाज, पारस ज्योति मंडल सहित विभिन्न जैन संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे.
विमल समाधि स्थल से शुरू होगा जुलूस
मधुबन में यह मौन जुलूस प्रातः आठ बजे विमल समाधि से प्रारंभ होगा. आयोजन समिति की ओर से महिलाओं से केसरिया रंग की साड़ी तथा पुरुषों से सफेद वस्त्र पहनकर शामिल होने की अपील की गयी है. महामंत्री अमित कुमार जैन ने बताया कि इस मौन जुलूस को मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं मधुबन में विराजमान समस्त आचार्य भगवंतों तथा चतुर्विध संघ का आशीर्वाद एवं प्रेरणा प्राप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










