Giridih News :अग्रवाल समाज ने रवाना की दो चलंत प्याऊ गाड़ियां

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 24 May 2026 10:51 PM

विज्ञापन

Giridih News :गर्मी को देखते हुए अग्रवाल समाज ने रविवार को ठाकुरबाड़ी मैदान के बगल में महावीर मंदिर के सामने दो चलंत (मोबाइल) प्याऊ वाहनों का उद्घाटन किया. इससे राहगीरों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन

इस सेवा की शुरुआत महेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल व पंकज अग्रवाल ने की. समाज के लोगों ने बताया कि राहगीरों और आम जनता की सुविधा के लिए दोनों वाहनों का रूट तय कर दिया गया है, जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा. एक वाहन सरिया रेलवे फाटक से लेकर बागीडीह मोड़ तक चलेगा, जबकि दूसरा सरिया फाटक से झंडा चौक तक सेवा देगा.

राहगीरों को मिलेगी राहत

इस सेवा का मुख्य उद्देश्य चिलचिलाती धूप और गर्मी में सड़कों पर आने-जाने वाले यात्रियों, मजदूरों और राहगीरों को आसानी से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है. उद्घाटन के अवसर पर नीरज अग्रवाल, महेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, प्रवीण डागा,अमन अग्रवाल समेत समाज के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola