Giridih News :दुकान में घुसे इंडियन कोबरा काे जंगल में छोड़ा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 11:53 PM
Giridih News :बगोदर नीचे बाजार स्थित एक दुकान में घुसे इंडियन कोबरा सांप काे लोगों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया. सांप राजू बरनवाल की दुकान में घुसा हुआ था.
राजू की नजर सांप पर पड़ी, तो उसने हल्ला किया. हल्ला सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल भी वहां बन गया. इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों में उक्त सांप को मारने की भी चर्चा होने लगी, लेकिन युवक विवेक भागवत ने ऐसा नहीं करने की बात कहते हुए सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही. इस दौरान विष्णुगढ़ प्रखंड की बारांय पंचायत के नउवाडीह के एक युवक सूरज मंडल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को डंडे के सहारे बोरी में डालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. हालांकि, सूरज सांप पकड़ने में एक्सपर्ट नहीं है, लेकिन अपनी हिम्मत का परिचय भी दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










