Giridih News: सरिया में चोरी की घटनाएं बढ़ी, व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: एक सप्ताह के भीतर मामले का होगा खुलासा : एसडीपीओ

विज्ञापन

Giridih News: सरिया के व्यवसायियों ने मंगलवार को एसडीपीओ धनंजय कुमार से चोरी के मामले में उद्भेदन और बरामदगी को लेकर सप्ताह में दूसरी बार मुलाकात की. बीते 22 अगस्त को व्यवसायी कैलाश मंडल के घर नकदी, जेवरात समेत करीब 35 लाख रुपये की चोरी हुई थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया था. पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को 35 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया था. हालांकि व्यवसायी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और शेष नकदी, जेवरात की बरामदगी व अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मंगलवार को एसडीपीओ से मुलाकात के दौरान व्यवसायियों ने अपनी मांग दुहराई. एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर मामले का पूर्ण खुलासा कर लिया जायेगा, व्यवसायी निश्चिंत रहें. वहीं मुलाकात में शामिल व्यवसायी हरि मंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पूरी कार्रवाई नहीं हुई तो व्यवसायी सड़क जाम और बाजार बंद जैसे चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे. मुलाकात करने वालों में हरि मंडल, दीपक मंडल, जगदीश मंडल, जिम्मी चौरसिया, संजय मोदी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola