Giridih News :कर्मचारी महासंघ ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिले में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के नियमित, अनुबंध, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सम्मानित अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नयन ने सिविल सर्जन डॉ शेख मो जफरुल्ला को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

इसके माध्यम से कर्मचारियों की समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की अपील की. श्री सिंह कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का सेवा और जिलावार आरक्षण रोस्टर निदेशालय रांची को भेजना शामिल है. इसके अलावा वेतन मद के तहत आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का जनवरी 2025 से लंबित वेतन तुरंत जारी करने की मांग की गयी. ज्ञापन में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के इपीएफ मद में अंशदान की राशि जमा कराने का मुद्दा भी उठाया गया है. दुर्गापूजा से पहले सभी श्रेणियों के स्वास्थ्य कर्मियों को उनका लंबित वेतन, मानदेय और मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. श्री सिंह ने उम्मीद जतायी है कि प्रशासन उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola