Giridih News :असंतुलित कार पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 10:59 PM
Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड स्थित अंबाडीह मोड़ के समीप देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार देर रात 10 बजे की है.
बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी दिलीप कुमार एक कार से बगोदर की ओर लौट रहे थे. तभी उनकी कार असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ललिता कुमारी को मिलते ही उन्होंने उक्त स्थल पर पहुंचकर घायल दिलीप कुमार को बेहतर इलाज के लिए बगोदर हजारीबाग रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया. वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को उन्हें धनबाद भेज दिया गया. घायल युवक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं. इधर धनबाद में ही उसका इलाज चल रहा है.
सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी
गांडेय-ताराटांड़ मुख्य सड़क पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर के पास शुक्रवार की शाम को सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के राणाटांड़ गांव के नवल कुमार राय (25) के रूप में हुई. स्थानीय ग्रामीणों ने अहिल्यापुर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर अहिल्यापुर पुलिस पहुंची और घायल युवक को पुलिस वाहन से गांडेय सीएचसी पहुंचाया. ग्रामीणों के अनुसार युवक वह बाइक से घर जा रहा था. इसी बीच पर्वतपुर गांव के समीप तीखी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गिर गयी और युवक सड़क पर गिर गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










