Giridih News :युवक का शव पहुंचा गांव, पसरा मातम
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 09 Mar 2026 10:55 PM
Giridih News : तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी निवासी लाछो यादव के 38 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव का शव सोमवार को गांव पहुंचा. रविवार की रात उसी मौत चरही हजारी बाग में हो गयी थी.
सोमवार को उसका शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से पूरे गांव में मातम छा गया. प्रकाश हैदराबाद में टेंपो चलाता था. वह रविवार को पिहरा से हैदराबाद चलने वाली बस पर सवार हुआ.
शौच के लिए बस से उतरा था प्रकाश
चरही चौक से एक किमी पहले बस रुकी थी, जहां कुछ सवारी शौच कर रहे थे. इसमें से प्रकाश भी था. शौच के बाद वह बस पर सवार होने जा ही रहा था कि अचानक पीछे से एक कोयला लदे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. परिजन शव को हजारीबाग से लेकर सोमवार को की शाम चार बजे गांव में पहुंचे. मृतक काे दो पुत्र और एक पुत्री है. इसमें एक पुत्र मात्र एक माह का है. मृतक यादव सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का मौसेरा भाई था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










