Giridih News :झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रखंड कमेटी गठित

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:51 PM

विज्ञापन

Giridih News :झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह प्रखंड का चुनाव रविवार को श्रीदुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर मोहनपुर में हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवकी राणा ने की.

विज्ञापन

चुनाव प्रभारी प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील भूषण, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राणा, जिला संरक्षक तुलो राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविंद राणा, जिला सचिव रामेश्वर शर्मा व शिव बालक राणा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू राणा की उपस्थिति प्रखंड अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष चुनाव व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ.

निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष

छोटेलाल शर्मा अध्यक्ष, सहदेव राणा सचिव और अविनाश विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए. अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए. सचिव पद के लिए सहदेव राणा व राहुल कुमार विश्वकर्मा ने नामांकन किया. सहदेव को 59 व राहुल को 22 वोट मिले. इनके अलावा प्रखंड उपाध्यक्ष सहदेव राणा, दीपक विश्वकर्मा, अरुण शर्मा, नरेश शर्मा, विनोद राणा व राजकुमार राणा, संयुक्त सचिव टेकलाल राणा, छोटेलाल राणा, राजकुमार राणा, सुनील राणा, भागवत शर्मा व सुधीर विश्वकर्मा, संगठन सचिव पप्पू शर्मा, अजीत विश्वकर्मा, बबलू राणा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, पप्पू राणा व अजय शर्मा, उप कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा व कार्यालय सचिव मंतोष राणा मनोनीत हुए. कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश राणा, अशोक राणा, संदीप राणा, निरंजन राणा, संजय राणा, सुरेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, राहुल विश्वकर्मा, अजय शर्मा, राजेंद्र राणा, दिलीप शर्मा, रंजीत राणा, बबलू राणा व अजय शर्मा बनाये गये. नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राणा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola