Giridih News :कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक

Giridih News : कस्तूरबा विद्यालय में बुधवार को शिक्षकों व अभिभावकों की संयुक्त बैठक हुई. प्रमुख राजकुमार पाठक ने स्कूल में बेहतर शिक्षा, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की और अभिभावकों को कई टिप्स दिये.
कस्तूरबा विद्यालय में बुधवार को शिक्षकों व अभिभावकों की संयुक्त बैठक हुई. प्रमुख राजकुमार पाठक ने स्कूल में बेहतर शिक्षा, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की और अभिभावकों को कई टिप्स दिये. कहा कि गरीब, क्षिजित समेत मातृहीन-पितृहीन बच्चों के लिए स्थापित कस्तूरबा विद्यालय बालिका शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है. इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल में क्षतिग्रस्त चहारदीवारी, शौचालय की कमी व सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया. वहीं, वार्डन अमन जहां ने बाल विवाह पर रोकथाम के लिए अभिभावकों को जागरूक किया. मौके पर पंसस मधुमाला देवी, सह वार्डन परिणीता बारला, अर्चना कुमारी, ब्रह्मदेव पांडेय, पंकज पांडेय, अंसारुल हक, श्याम पाठक समेत काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




