Giridih News :मोबाइल का सकारात्मक प्रयोग करें छात्र : सुदिव्य सोनू

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 11:01 PM

विज्ञापन

Giridih News :झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति छात्र मोर्चा का सम्मेलन रविवार को हुआ. मुख्य अतिथि राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे. अध्यक्षता झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की. कार्यक्रम के दौरान अभय कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं ने मोर्चा की सदस्या ग्रहण की.

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नये सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. कहा कि छात्र समाज, राज्य और देश का भविष्य हैं. विद्यार्थियों को किसी भी विषय या मुद्दे पर सवाल करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए और किसी की बात आंख मूंदकर नहीं माननी चाहिए. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक न्यूटन ने सेब के गिरने पर सवाल उठाया, तब उनके मन में गुरुत्वाकर्षण का नियम आया. मंत्री ने मोबाइल और आधुनिक तकनीक के प्रभाव पर भी बात की. कहा कि मोबाइल युवाओं पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डाल रहा है. इसलिए विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. साथ ही उन्होंने भारत में पिछले 11 साल की राजनीति और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला. कहा कि भारत को कोई एक रंग में रंगना संभव नहीं है, यह देश अपनी अखंडता और विविधता के लिए जाना जाता है. सभा को झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित किया और जीवन में अनुशासन की महत्ता पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि गिरिडीह में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज जल्द ही चालू होने वाले हैं.

अच्छा नागरिक बनें छात्र : केदार हाजरा

पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि विद्यार्थी अच्छा नागरिक बनें. मोर्चा के नेता अभय कुमार ने विद्यार्थियों को संगठन को पूरी ताकत से मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, जिला सह सचिव दिलीप कुमार, राकेश सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह, मेहताब मिर्जा सहित कई अन्य मौजूद थे.

इन्होंने ली सदस्यता

बद्री यादव, डबलू यादव, सुमेर वर्मा, आदित्य यादव, बिट्टू यादव, आशीष सिंह, रोहित मंडल, अंकित राज, राज पांडेय, आशीष यादव, शिवम देव, रंजन वर्मा, विशाल झा, आर्यन वर्मा, प्रिंस प्रभाकर, सुजीत मंडल, पंकज साव, सागर, बंटी यादव, रोहन तुरी सहित अन्य छात्रों ने सदस्यता ग्रहण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola