Giridih News :सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Nov 2025 11:22 PM

विज्ञापन

Giridih News :सिहोडीह स्थित आम बगान में सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रविवार को किया गया. इसमें गिरिडीह सदर व बेंगाबाद प्रखंड के विद्यालयों के 378 छात्रों ने भाग लिया.

विज्ञापन

परीक्षा के आयोजन के पश्चात प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने कप और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में 10वीं स्थान तक स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र व कप दिया गया.

ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भवना बढ़ती है : संजय सिंह

मुख्य अतिथि संजय सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है. ओलंपियाड के अध्यक्ष मंजीत शर्मा ने बताया कि छात्रों के बीच प्रतियोगी भावनाओं को बढ़ावा देने को लेकर यह कार्यक्रम हुआ. भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे. मौके पर सचिव रविंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा समाजसेवी रामजी यादव, राजेश कुमार वर्मा मृदुल, मीडिया प्रभारी श्याम कुमार, पूर्व मुखिया संदीप शर्मा, समाजसेवी प्रमोद स्वर्णकार, शशि पाठक, शशि शेखर शर्मा, चुनमुन राम, सुभाष चौधरी, विनोद वर्मा, भुनेश्वर, संजय, मृत्युंजय, ढालो दास, छोटू रजक आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola