Giridih News: बनियाडीह कालीमंडा में प्राण प्रतिष्ठा को ले होगा शतचंडी महायज्ञ

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 23 Mar 2025 11:00 PM

विज्ञापन

Giridih News: गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के बनियाडीह काली मंडा मंदिर प्रांगण में रविवार को बैठक हुई. बैठक में मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शतचंडी महायज्ञ आयोजित करने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

महायज्ञ को लेकर 30 अप्रैल को ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया. वहीं 15 मई को कलशयात्रा के साथ महायज्ञ शुरू होगा, जो 23 मई तक चलेगा. इस दौरान पूरे इलाके में साज सज्जा के साथ भक्ति संध्या व अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे. ग्रामीणों ने बताया कि यह काफी पौराणिक मंदिर है. इस पर पूरे इलाके के लोगो की आस्था है. ऐसी मान्यता है कि यहां पर लोग जो भी मनोकमना मांगते हैं वह माता अवश्य पूरा करतीं हैं. बैठक में पुरोहित श्रीकांत मिश्रा, मिथलेश पांडेय, दिनेश यादव, दिलीप पासवान, प्रमोद सिंह, किशोर राम, ज्ञानी दास, राजेंद्र यादव, सुनील गिरि, विनोद यादव, बलदेव सिंह, रामेश्वर राम, महेश यादव, प्रभुनाथ सिंह, राम नारायण सिंह, जागेश्वर गोप, संतोष यादव, विजय कोल्ह, बाजो कोल्ह, बबलू सिंह, श्रीकांत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola