Giridih News :वर दे, वर दे, वीणा वादिनी वर दे...

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 10:13 PM

विज्ञापन

Giridih News :विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना का पूरे जिले में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. शहर से लेकर गांव तक व हर तरफ मां शारदे की वंदना की गूंज सुनाई दी. शैक्षणिक संस्थानों, पूजा पंडालों और घरों में विधि-विधान के साथ माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियो में पूजा को लेकर उत्साह दिखा. पचंबा, शास्त्रीनगर, मकतपुर, बरगंडा समेत अन्य स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल बनाये गये थे. विद्यार्थियों ने अपनी पुस्तकों और कलम को मां के चरणों में अर्पित कर बेहतर भविष्य का आशीर्वाद मांगा. पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया. शाम में कई स्कूलों और क्लबों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनायी गयी सरस्वती पूजा

गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी. इस मौके पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सहित कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. पूजन को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया. सुबह के वक्त श्रद्धाभाव के साथ पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित की गयी. तत्पश्चात सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. बनियाडीह स्थित गिरिडीह कोलियरी उच्च विद्यालय, बनियाडीह मध्य विद्यालय सहित बनियाडीह, कोपा, गांधीनगर, अकदोनी, पपरवाटांड़, मटरूखा आदि इलाकों में धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा की गयी. पूजा के दौरान गिरिडीह कोलियरी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणी प्रसाद, बनियाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विनीता कुमारी, दीपक कुमार, प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोज तुरी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

देवरी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से हुई पूजा

देवरी प्रखंड क्षेत्र में विद्यादायिनी मां सरस्वती पूजा धूमधाम की गयी. विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा कर विद्या और बुद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर धूप-दीप जलाया. शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण इलाकों के पूजा पंडालों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही. पूजा पंडालों में आराधना की और प्रसाद लिया.

बेंगाबाद में श्रद्धाभाव के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

बेंगाबाद के शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा भाव के साथ की गयी. सुबह से ही विद्यार्थी अपने संस्थानों में पहुंचकर पूजा की. पूजा के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया. इधर, पूजा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा. पूजा के बाद माता के साथ सेल्फी का भी क्रेज देखा गया. कस्तूरबा विद्यालय, उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट उवि, दुधीटांड़, छोटकी खरगडीहा, नावाहार, सलैया, चपुआडीह, मधवाडीह, गेनरो, लुप्पी सहित अन्य उच्च विद्यालयों में विशेष तैयारी के साथ छात्रों ने पूजा में भाग लिया. इधर कई स्थानों पर माता की पूजा के बाद छोटे बच्चों के नामांकन की भी प्रक्रिया पूरी की गयी. पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बेंगाबाद पुलिस विभिन्न पूजा पंडालों में भ्रमण करती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola