Giridih News : मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर हटा सड़क जाम

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 09 May 2026 1:21 AM

विज्ञापन

Giridih News : इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसे से मची अफरातफरी

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह. निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार की देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया. हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इसरी बाजार स्थित बेसिक स्कूल के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. दुर्घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. लोगों का आरोप था कि बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गयी है. आक्रोशित लोग मृतकों और घायलों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ भविष्य में हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क पर नो इंट्री लगाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. डुमरी अनुमंडल प्रशासन के अलावा गिरिडीह से साइबर डीएसपी आबिद खान, डीएसपी कैलाश महतो और डीएसपी नीलम कुजुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया. काफी कड़ी मशक्कत और समझाने के बाद अधिकारियों ने मृतकों और घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और सड़क जाम समाप्त कराया गया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola