Giridih News :रिकवरी एजेंट ने वाहन सवार के साथ की मारपीट, एक घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 11 Mar 2026 10:18 PM
Giridih News :बगोदर बाजार में लोन रिकवरी एजेंटों ने वाहन का किस्त बकाया रहने पर वाहन सवारों के साथ मारपीट की. इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.
चार पहिया वाहन सवार सरिया थाना क्षेत्र के करंबा के दिलीप कुमार गुप्ता ने बगोदर थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि हमलोग अपने गांव से निमियाघाट अपने बेटे के तिलक के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बगोदर में फल लेने के लिए रुके. मैं और वाहन में सवार कुछ लोग फल लेने चले गये. वाहन में मेरा छोटा बेटा शिवनंदन बैठा था. इसी दौरान बगोदर चौक पर फाइनेंस रिकवरी एजेंट पहुंचे और गाड़ी का किस्त बाकी होने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे.
10 की संख्या में थे मारपीट करने वाल
ेबेटे ने कहा कि मेरे पापा और चाचा आ रहे हैं. उनसे बात कर लीजियेगा. लेकिन, 10 की संख्या में मौजूद रिकवरी ने मेरे बेटे के साथ मारपीट करने लगे. इसी बीच गाड़ी में बैठे मेरे चचेरा भाई जागेश्वर साव (60) बीच-बचाव करने लगे. उनको धक्का देकर गिरा दिया. सड़क किनारे एक मटन दुकानदार मो अफजल भी वहां आ पहुंचा और धारदार हथियार से शिवनंदन पर हमला कर दिया. मेरा भाई रंजीत कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी.
51 हजार नकद व आभूषण छीनने का आरोप
आरोप लगाया कि भाई के जेब में रखे 51 हजार नकद और आभूषण छीन लिया. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट के एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव का कहना है कि मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










