Giridih News :आमजनों की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निदान प्राथमिकता : डीसी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 11:19 PM
Giridih News :डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गिरिडीह जिले के सभी अंचलों के पंचायतों में राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब और सुगम बनाया जा रहा है. इसके तहत जमीन का म्यूटेशन, मापी, पारिवारिक बंटवारा आदि मामलों की सुनवाई की जायेगी.
इस संबंध में डीसी ने गुरुवार को बैठक की. कहा कि अंचलवार निर्धारित विशेष राजस्व शिविर कार्यक्रम के अनुरूप भू-लगान, दाखिल-खारिज, आपसी बंटवारानामा, उत्तराधिकारी के आधार पर दाखिल-खारीज, डिजिटाइजेशन के उपरांत खतियान व पंजी टू में त्रुटियों का निराकरण के लिए शिविर लगाते हुए आवेदन प्राप्त कर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. इस संबंध में डीसी ने जिले के सभी सीओ को निर्देश दिया है कि इस निर्धारित समय में आम जनता की समस्या को सुनकर उसका निराकरण करना सुनिश्चित करें.
सभी सीओ करें निर्देशों का पालन
उपायुक्त ने सभी सीओ इसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय का बार-बार चक्कर ना लगाना पड़े और किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसलिए एक विशेष शिविर निर्धारित किया गया है, जिसमें वह निश्चित रूप से अधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकेंगे. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










