Giridih News :अजगर ने सियार को निगला, ग्रामीणों में कौतूहल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र की केश्वारी पंचायत बाल्हेडीह गांव के जंगल में मंगलवार की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग जो सुनते थे, वह उन्हें देखने को मिला. जंगल में एक अजगर ने सियार को निगल लिया गया. लोग इसे देख आश्चर्यचकित रह गये.

विज्ञापन

सरिया थाना क्षेत्र की केश्वारी पंचायत बाल्हेडीह गांव के जंगल में मंगलवार की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग जो सुनते थे, वह उन्हें देखने को मिला. जंगल में एक अजगर ने सियार को निगल लिया गया. लोग इसे देख आश्चर्यचकित रह गये. अजगर लगभग 10 फीट लंबा था. जब वह सियार को निगल रहा था, तभी बकरी चराने गये एक ग्रामीण वहां पहुंचा. उसकी नजर जब इस पर पड़ी, तो वह डर से बकरी लेकर गांव की ओर भागा और इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी. जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचे. इसकी तस्वीर बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. वन परिसर पदाधिकारी अंशु कुमार पांडेय ने जंगल में अजगर मिलने की घटना का पुष्टि की. कहा कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम उक्त स्थल पर पहुंची, तब तक ग्रामीण अजगर को जंगल की ओर भगा चुके थे. अजगर पर्यावरण के लिए उपयोगी है. वह चूहा, लोमड़ी, सियार जैसे पशुओं की निगल कर खाद्य शृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसकी सुरक्षा करनी चाहिए. उन्होंने ग्रामीण से भी अपील की है कि अपने पशुओं को अजगर से सुरक्षित रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola