Giridih News :अधिकारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग को ले धरना-प्रदर्शन

Updated at : 12 Mar 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :अधिकारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग को ले धरना-प्रदर्शन

Giridih News :एसडीएम, बीडीओ व निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की स्थायी पदस्थापना की मांग को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन ने धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त के नाम एसडीओ कार्यालय में सौंपा.

विज्ञापन

धरना से पूर्व प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से यूनियन के सदस्य और समर्थक बस स्टैंड में एकत्रित हुए. वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में सभी बेरमो मोड़ पहुंचे. यहां सदस्यों ने बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. नेतृत्व यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो व संरक्षक चेतलाल महतो कर रहे थे. केंद्रीय अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि अनुमंडल में स्थायी एसडीओ, बीडीओ व निबंधन पदाधिकारी के नहीं रहने से क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को परेशानी हो रही है.

यूनियन की मांग

ज्ञापन में तत्काल स्थायी पदस्थापना की मांग की गयी है. इसके अलावा विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, पंचायत भवनों में पंचायत सेवक, जनसेवक, रोजगार सेवक, प्रज्ञा केंद्र कर्मी एवं जेई की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, डुमरी प्रखंड में भूमाफिया द्वारा गैरमजरुआ जमीन के अवैध अधिग्रहण पर रोक लगाने तथा अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज व ऑनलाइन खाता-प्लॉट चढ़ाने में हो रही दलाली और अवैध वसूली बंद करने, कृषि योग्य जमीन पर पत्थर खनन रोकने, आउटसोर्स में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देने, नल जल योजना में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत अन्य मांग शामिलहै.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर केंद्रीय संरक्षक चेतलाल महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुभाष पंडित, भगतू रविदास, केंद्रीय महासचिव रवींद्र कुमार, मदन मोहली, केंद्रीय सचिव राजेंद्र मोहली, संगठन मंत्री राजू मोहली, सचिव जाफर अंसारी, कोषाध्यक्ष नुनूचंद महतो, सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव, जिप सदस्य अमृत रविदास, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, बबीता कुमारी, सविता कुमारी, हेमा देवी, उर्मिला देवी, घनश्याम सिंह आदि थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola