Giridih News :रांची-दुमका रोड पर हरिहरधाम के पास गड्ढों से परेशानी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 11:46 PM

विज्ञापन

Giridih News :राजधानी रांची से उप राजधानी दुमका को जोड़ने वाली बगोदर-हजारीबाग पथ पर दो किमी सड़क गड्ढे में तब्दील हो रही है. लोगों का इस रोड में अब सफर करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है. आये दिन बाइक, स्कूटी समेत अन्य छोटे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है.

विज्ञापन

राजधानी रांची से उप राजधानी दुमका को जोड़ने वाली बगोदर-हजारीबाग पथ पर दो किमी सड़क गड्ढे में तब्दील हो रही है. लोगों का इस रोड में अब सफर करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है. आये दिन बाइक, स्कूटी समेत अन्य छोटे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है. बता दें कि बगोदर से हजारीबाग की यह सड़क आरसीडी की है. यह बगोदर चौक सिंगल रोड हो गया. श्मशान घाट से लेकर हरिहरधाम के मुख्य गेट तक दो किमी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. इससे दुर्घटना का भय बना रहता है.

24 घंटे चलतीं हैं गाड़ियां

यह सड़क काफी व्यस्त रहती है. सड़क पर 24 घंटे बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही होते रहती है. धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, कोलकाता आने-जाने के लिए भी दिन-रात बस चलती है. स्थानीय लोगों ने आने वाले विवाह लग्न में हरिहरधाम में भीड़ को देखते हुए सड़क मरम्मत करनाने की मांग की है. इधर, कुछ दिन पूर्व में अंचल प्रशासन ने हरिहरधाम के पास सड़क गड्ढे भरवाये थे. लेकिन, मोंथा के कारण हुई बारिश ने पुनः सड़क पर फिर से गड्ढे हो गये हैं और स्थिति पूर्व की जैसी हो गयी है. शनिवार की देर रात एक यात्री बस रांची से गिरिडीह जा रही थी. बस दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरने से बची.

सड़क चौड़ीकरण के लिए किया गया है भुगतान

सड़क चौड़ीकरण के लिए हुए सर्वे के बाद मुआवजा का भुगतान किया जा चुका है. लेकिन, अभी तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं किया गया है. जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, रवि कुमार, नवीन कुमार चौरसिया, नकुल कुमार ने सड़क मरम्मत करने की मांग की है, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो.

इसी महीने शुरू होगा काम : कार्यपालक अभियंता

इस मामले में आरसीडी के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि इस पथ की निविदा निकाली जा चुकी है. इस महीने से ही सड़क चौड़ीकारण का काम शुरू किया जायेगा. काम बगोदर से हजारीबाग तक होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola