Giridih News :भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नवडीहा ओपी के कुरहोबिंदो में प्रेम प्रसंग में युवक-युवती के भागने का मामला गरम हो गया. कुछ स्थानीय युवकों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक संदेश फैलाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से युवक-युवती को सकुशल बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन

नवडीहा ओपी के कुरहोबिंदो में प्रेम प्रसंग में युवक-युवती के भागने का मामला गरम हो गया. कुछ स्थानीय युवकों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक संदेश फैलाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से युवक-युवती को सकुशल बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. वहीं, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों में शामिल युवकों को थाना बुलाया गया. उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. साथ ही उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवायी गयी. युवकों ने वीडियो जारी कर न सिर्फ अपनी गलती मानी, बल्कि अन्य युवाओं को भी हिदायत दी कि ऐसी भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर नहीं डालें. उन्होंने भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही. नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में भ्रम फैलाने वालाें को छोड़ा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola