Giridih News :पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को पढ़ाया कानून का पाठ

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :एसपी के निर्देशानुसार डीएसपी कैलाश कुमार महतो, डीएसपी नीलम कुजूर व महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गांडेय में छात्राओं को कानून की जानकारी दी.

विज्ञापन

एसपी के निर्देशानुसार डीएसपी कैलाश कुमार महतो, डीएसपी नीलम कुजूर व महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गांडेय में छात्राओं को कानून की जानकारी दी. डीएसपी नीलम कुजूर ने छात्राओं को उनके अधिकार, कैरियर, बाल विवाह, साइबर क्राइम, डायल-112 एवं अन्य विषयों को लेकर जागरूक किया. कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपनी बातें रखीं तथा विस्तृत जानकारी हासिल की. मौके पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, रोशन कुमार, वार्डन अमन जहां, सह वार्डन परिणीता बारला, शिक्षिका अर्चना कुमारी समेत काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola