Giridih News :अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 11:32 PM

विज्ञापन

Giridih News : नगर थाना पुलिस ने रविवार की शाम शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया. चौक-चौराहों में जमा युवकों को कड़ी हिदायत दी गयी.

विज्ञापन

गिरिडीह. नगर थाना पुलिस ने रविवार की शाम शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार कर रहे थे. इस दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बड़ा चौक सहित शहर के अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त लगाया. चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी करते पाये गये युवकों को पुलिस ने इस तरह की गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी. पुलिस टीम ने दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर भी स्थिति का जायजा लिया. थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है. यह अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा, ताकि शहर का माहौल शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना रहे. कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह कानून व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola