Giridih News :दांपत्य विवाद के निपटारे में मारपीट, चार लोग घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 Mar 2026 11:05 PM
Giridih News :देवरी अंचल के आरागारो (बेलकुशी महादेव मंदिर) के पास दांपत्य विवाद के निपटारे को ले चल रही पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी. घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये.
घायलों में एक पक्ष के देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के राजू यादव (50), सुखदेव यादव (60), बुधु यादव (80), उपो यादव (60) शामिल हैं. घायल राजू यादव व सुखदेव यादव का उपचार सीएचसी देवरी में करवाया गया. बुधु व उपो का उपचार निजी स्तर पर करवाया जा रहा है. घायल राजू के मुताबिक उसके पुत्र अजीत यादव का विवाह तिसरी थानांतर्गत गुमगी की एक युवती के साथ हुआ है.
बुलायी गयी थी पंचायत
अजीत का पत्नी के साथ चल रहे विवाद के निपटारे को लेकर रविवार को आरागारो में पंचायत बुलायी गयी थी. पंचायत के दौरान गुमगी के लोगों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी. इसमें चारपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. बताया कि मामले की सूचना देवरी थाना में दे दी गयी है. देवरी के थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू ने मारपीट की सूचना की पुष्टि की है, पर कोई आवेदन नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










