ePaper

Giridih News :सरिया में साइकिल चलाते शिवशक्ति धाम पहुंचे लोग

Updated at : 13 Nov 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सरिया में साइकिल चलाते शिवशक्ति धाम पहुंचे लोग

Giridih News :झारखंड स्थापना दिवस को लेकर चल रहे कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को जिला समेत प्रखंडों में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. रैली प्रखंड कार्यालय से निकलकर पर्यटन स्थल तक पहुंची. इस दौरान लोगों झारखंड की सभ्यता व संस्कृति की जानकारी दी गयी

विज्ञापन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर सरिया प्रखंड में उत्साह है. गुरुवार को बीडीओ ललित नारायण तिवारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी. रैली झंडा चौक सरिया से शुरू होकर मंदरामो पूर्वी पंचायत स्थित पवित्र धार्मिक स्थल शिवशक्ति धाम पमें समाप्त हुआ. रैली ने ना केवल झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को गौरवान्वित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया. बीडीओ ने कहा कि यह आयोजन झारखंड के गौरवशाली इतिहास और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. साइकिल रैली के माध्यम से हम पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा दे रहे हैं. रैली में स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों ने झारखंड की एकता और प्रगति की भावना को पूरे जोश के साथ प्रदर्शित किया. साइकिल रैली ने झारखंड के गौरव, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक एकता को जीवंत कर दिया. रैली में सीओ संतोष कुमार, मनीष मंडल, अविनाश कुमार, प्रभाशीष कुंडू, तहसीन अंसारी, संजय बरनवाल, अरविंद कुमार, आसिफ अंसारी, जागरूक नागरिक सहित विद्यालय के छात्र शामिल हुए.

रैली में शामिल हुए अधिकारी व जनप्रतिनिधि

गावां प्रखंड कार्यालय से गावां बाजार तक साइकिल रैली निकाली. बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन समेत कर्मी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए. रैली की शुरुआत प्रखंड कार्यालय से हुई. रैली में शामिल लोग साइकिल चलाकर गावां बाजार पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, डॉ अभिषेक आनंद, अशोक पंडित, मो रिजवान, राकेश कुमार, अनिल कुमार, संतोष पांडेय, सतीश चौधरी, सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, बलदेव दास समेत अन्य मौजूद थे.

गांडेय में प्रखंड परिसर से निकली रैली

प्रखंड परिसर से साइकिल रैली निकाली गयी. बीडीओ निसात अंजुम व सीओ मो.हुसैन के नेतृत्व में निकली रैली ब्लॉक परिसर से गांडेय मुख्य मार्ग होते हुए दासडीह शिव मंदिर, चपरा जंगल होकर जयंती नदी तक पहुंची. इस दौरान पदाधिकारियों ने झारखंड की सभ्यता, संस्कृति व विकास पर चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया. कहा कि आज हमारा झारखंड 25 वर्ष का हो चुका है और हम विकास की ओर अग्रसर हैं. साइकिल रैली में अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, नाजिर अनिल बेसरा, चुन्नू किस्कू, दिलीप बाउरी, संदीप कुमार मिंज, सुनील वैराग्य, प्रवीण कुमार, मो आबिद, नीरज राय समेत काफी संख्या में युवा व विद्यार्थी मौजूद थे.

खंभरा पहुंची साइकिल रैली, इको पार्क का लिया आनंद

साइकिल रैली बगोदर प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर खंभरा के इको पार्क तक गयी. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, बगोदर-सरिया के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता व एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने रैली को रवाना किया. साइकिल चलाते हुये स्कूली बच्चों के साथ प्रशासनिक अधिकारी खंभरा डैम के इको पार्क पहुंचे. सभी ने इको पार्क का आनंद उठाया. लोगों ने नौका विहार भी किया. 14 नवंबर को झारखंड की लोककला पर आधारित सोहराय पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. मौके पर बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया सावित्री कुमारी, पूर्व मुखिया संतोष रजक, पूरन कुमार महतो, लक्ष्मण महतो, इश्तियाक अंसारी, दुर्गा राणा समेत विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola